18 अप्रैल को डी एन मॉडल स्कूल में विश्व विरासत दिवस मनाया गया ।प्रार्थना सभा में इसकी शुरुआत करते हुए धरोहरों के महत्व , उनके संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत पर छात्रों द्वारा भाषण प्रस्तुत किए गए।
छात्रों ने प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्मारकों के पोस्टर बनाए और उन्हें बचाने का संदेश दिया ।छात्रों के द्वारा हमारी विरासत हमारा गौरव जैसे विषय पर कोलाॅज बनाए गए।इन गतिविधियों के माध्यम से छात्र केवल अपने देश के इतिहास को करीब से ही नहीं देखते बल्कि यह भी सिखाते हैं कि कैसे हमारी सांस्कृतिक विरासत हमारी पहचान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।छात्रों ने अपनी धरोहरों को बचाने और उसकी रक्षा करने की शपथ ली।ऐसी गतिविधियों का प्रमुख उद्देश्य छात्रों को यह समझाना है कि यह धरोहर मानवता की साझा संपत्ति है और उन्हें सहेजना हमारा कर्तव्य है।
विद्यार्थियों द्वारा किए गए इस प्रयास को देखकर मैनेजमेंट अध्यक्ष श्री तुषार गोयल तथा श्री अश्विनी शर्मा ने छात्रों को सराहा तथा भविष्य में भी इन सब विषयों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया । प्रिंसिपल श्रीमती सोनिया कलसी ने छात्रों को उनके द्वारा दिए गए रचनात्मक कार्य के लिए बधाई दी l

