घरेलू कलह से परेशान मां-बेटी ने नहर में लगाई छलांग, लोगों ने बचाया

voice punjabtime
1 Min Read

 

अबोहर। कंधवाला रोड स्थित नहर में घरेलू परेशानी से तंग आकर मां-बेटी द्वारा छलांग लगाने का मामला सामने आया है। हालांकि गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल अबोहर में भर्ती करवाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

नई आबादी निवासी पूजा ने बताया कि वह विवाहित है । उसने बताया कि वह लंबे समय से बीमार रहती है, जिस कारण उससे घरेलू कामकाज नहीं हो पाता। इसी बात को लेकर घर में उसे अक्सर टोका जाता था, जिससे मानसिक रूप से परेशान होकर यह कदम उठाया गया। उसने अपनी मां को बताया तो उसकी मां भी बेटी के साथ यह कदम उठाने को तैयार हो गई। इस तरह मां बेटी दोनों नहर में कूद गई लेकिन समय रहते दोनों को बचा लिया गया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *