आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी एवं रिसर्च में बी.फार्म छात्रों के लिए कंपटीटिव एग्जाम जीपैट के लिए मोटीवेशनल व्याख्यान का आयोजन किया गया। आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग ने बताया कि बी.फार्म चतुर्थ सेमेस्टर एवं छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए कंपटीटिव एग्जाम जीपैट की तैयारी के लिए यह व्याख्यान रखा गया। वाइस प्रिंसिपल डा. शम्मी जिंदल ने डा.जी.डी.गुप्ता डायरेक्टर एवं डा. खड़ग राज जीपैट मैंटर का पौधा देकर स्वागत किया। डा.जी.डी.गुप्ता ने छात्रों को जीपैट क्वालीफाई करने की बारीकियों बारे जानकारी दी एवं वर्ष 2027 की तैयारी के लिए बहुत ही विधिवत रूप से समझाया। इस दौरान छात्रों के द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब बहुत ही सरल ढंग से दिया गया। सभी छात्र बहुत ही प्रभावित हुए एवं आने वाले समय में जीपैट जैसी परीक्षाओं को पास करके भविष्य को उज्जवल बनाने में सफल होंगे। इस मौके पर वाइस प्रिंसिपल डा. शम्मी जिंदल ने किया। इस मौके पर मंच का संचालन शोविका ने किया। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग व डा.मुस्कान गर्ग ने मोटीवेशनल व्याख्यान के सफल आयोजन पर शुभकामनाएं देते कहा कि इस प्रकार के मोटीवेशनल व्याख्यान संस्था द्वारा निरंतर जारी रहेंगे, जो छात्रों के चहुंमुखी विकास में अहम योगदान व छात्रों के लिए वरदान साबित होंगे।
।
आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी एवं रिसर्च में डा.जी.डी.गुप्ता ने दिया मोटीवेशनल व्याख्यान
Leave a comment

