सरकारी मिडिल स्कूल तारेवाला नवां, मोगा के लिए यह बड़े गर्व और खुशी की बात है कि स्कूल के तीन होनहार छात्रों ने एन. एम. एम. एस (नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप) परीक्षा सफलतापूर्वक पास करके स्कूल और गांव का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाले छात्रों में जगजीवन सिंह के बेटे अर्जनप्रीत सिंह, संदीप सिंह के बेटे एकमप्रीत सिंह और सोहन सिंह की बेटी जसप्रीत कौर शामिल हैं। जिला शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार और उप जिला शिक्षा अधिकारी गुरदयाल सिंह मठारू ने छात्रों की इस शानदार सफलता पर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। इस उपलब्धि का श्रेय स्कूल के प्रिंसिपल और सभी स्टाफ सदस्यों की लगातार कड़ी मेहनत, उचित मार्गदर्शन और समर्पण को जाता है। तारेवाला नवां गांव की पंचायत ने भी छात्रों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें ट्रॉफी तथा प्रमाण पत्र भेंट किए। इस अवसर पर स्कूल इंचार्ज भूपिंदर पाल सिंह, हिंदी मिस्ट्रेस सुखविंदर कौर, पंजाबी मिस्ट्रेस जगदीप कौर, एस. एस मिस्ट्रेस सिमरजीत कौर और गांव के सरपंच कर्मजीत सिंह, हल्का कोआॅर्डिनेटर कुलविंदर सिंह तारेवाला, राजिंदर सिंह, ब्लॉक प्रधान कुलविंदर सिंह नेस्ले, हरप्रीत सिंह, सुखदेव सिंह सेठी, निर्मल सिंह, खुशदीप सिंह के साथ-साथ अन्य ग्रामीण भी उपस्थित थे। स्कूल की इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है और अन्य छात्रों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।

