मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के सर्वपक्षीय सोच के चलते नगर निगम मोगा के एम.डी.एफ फंड के तहत मिली ग्रांट से आज कच्चा दोसांझ रोड पर प्रीमिक्स डालने के कार्य की शुरूआत हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा द्वारा करवाई गई। इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन हरजिंदर सिंह रोडे, पार्षद सरबजीत कौर रोडे के अलावा भारी संख्या में वार्ड निवासी मौजूद थे। इस मौके पर हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान द्वारा मोगा जिले के विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपए की ग्रांट जारी की गई है जिस तहत मोगा नगर निगम के अंतर्गत आ ते वार्डों तथा गांवों में विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य मोगा हलके के वार्डों का सर्वपक्षीय विकास कार्य करवाना है। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी वार्ड निवासी को किसी प्रकार की समस्या पेश आती है तो उनके ध्यान में लाई जाए, जिसका पहल के आधार पर कार्य करवाया जाएगा। इस मौके पर पार्षद सरबजीत कौर रोडे, मार्केट कमेटी के चेयरमैन हरजिंदर सिंह रोडे व वार्ड निवासियों ने विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा को सिरोपा देकर सम्मानित करते उनका विकास कार्यों की शुरूआत करवाने पर धन्यवाद किया

