पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या:लुधियाना से गनपॉइंट पर किडनैप हुई थी, लाश नहर में मिली; भाई बोला- आरोपी कनाडा भागा

voice punjabtime
2 Min Read

 

लुधियाना में 6 दिन पहले गन प्वाइंट पर किडनैप हुई पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर की हत्या कर दी गई। इंदर कौर का शव नीलो नहर में मिला। परिवार ने शव की शिनाख्त कार दी। शव फिलहाल समराला के सिविल अस्पताल में रखा गया है।

 

पंजाबी सिंगर इंदरजीत कौर के भाई जोतइंइर सिंह ने की शिकायत पर पुलिस ने 15 मई को मोगा निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा व उसके साथी करमजीत सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर ली थी। लेकिन उसके बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

 

जोतइंदर सिंह ने बताया कि उसकी बहन यशइंदर उर्फ इंदर कौर 13 मई की रात करीब साढ़े 8:30 बजे अपनी फोर्ड फिगो कार में सवार होकर ग्रोसरी लेने बाजार गई थी, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटी। परिवार ने उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि उसकी दोस्ती सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा निवासी गांव भलूर, जिला मोगा के साथ थी।

 

जोतइंदर का आरोप है कि सुखविंदर सिंह बहन से शादी करना चाहता था, लेकिन उसने इनकार कर दिया था। इसी रंजिश में उसने साथियों के साथ मिलकर गन प्वाइंट पर अगवा कर लिया और फिर उसकी हत्या कर दी है।सुखविंदर सिंह हत्या के कनाडा फरार हो गया है। कनाडा से उसकी बहन की हत्या करने के लिए पंजाब आया था।

 

थाना जमालपुर के एसएचओ बलबीर सिंह ने कहा कि नीलो नहर में से लाश मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त के लिए परिवार को बुलाया गया। जिसके बाद उसकी पहचान की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *