मोगा के गांव भलूर के श्मशान घाट में मिला युवक का शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी 

voice punjabtime
1 Min Read

 

विधानसभा हल्का बाघा पुराना के अंतर्गत आने वाले गांव भलूर में आज 35 वर्षीय युवक माणक सिंह पुत्र नैब सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का खून से लथपथ शव श्मशान घाट में मिलने गांव में सन सनी फेल गई। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई हे। मृतक के चाचा के बेटे निर्मल सिंह ने बताया कि मृतक माणक सिंह सोमवार को गांव के एक सांझी धर्मशाला में कोई धार्मिक कार्यक्रम में सेवा करने गए थे देर शाम घर चले गए थे आज सुबह खून से लथपथ लाश मिल। उन्होंने बताया कि किसीने मानक सिंह की हत्या की हे। थाना प्रभारी मंगल सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है तथा आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया गया, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *