दस किलो आईस ड्रग, चार किलो हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार 

voice punjabtime
2 Min Read

 

अमृतसर। जिला शहरी पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 किलो आईस (मेथामफेटामाइन) और 4 किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी दुबई और अबू धाबी में सक्रिय एक ड्रग स्मगलर के संपर्क में थे। आरोपी उसके निर्देशों पर पंजाब और दिल्ली में नशे की खेप पहुंचाने का काम कर रहे थे। जांच के दौरान यह भी पता चला कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक हाल ही में दुबई से वापस लौटा था, जहां उसे हेरोइन और आईस की तस्करी से संबंधित गतिविधियों के लिए प्रशिक्षित किया गया था।

उन्होंने बताया कि आरोपी पंजाब के माझा और दोआबा क्षेत्रों में नशे की सप्लाई नेटवर्क को संचालित करने में लगे हुए थे। बरामद की गई आईस और हेरोइन की खेप आगे विभिन्न जिलों में पहुंचाई जानी थी।

इस संबंधी थाना छेहरटा में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। अब नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाले जा रहे है। ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान की जा सके। इसके अलावा यह भी जांच की जा रही है कि अब तक कितनी खेप सप्लाई की जा चुकी है और इस नेटवर्क के तार किन-किन राज्यों व देशों से जुड़े हैं।

उन्होंने कहा नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *