अमृतसर। जिला शहरी पुलिस ने सीमा पार से हथियारों की तस्करी करने वाले एक मॉड्यूल के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 अत्याधुनिक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे एक तस्कर के संपर्क में थे और वर्चुअल नंबरों के जरिए बातचीत करते थे। जांच के अनुसार यह मॉड्यूल ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान सीमा पार से हथियार और नशे की खेप मंगवाकर पंजाब में आपराधिक तत्वों तक पहुंचाने का काम कर रहा था। इस बारे में गुप्त सूचना मिली थी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
इस मामले में थाना छेहरटा में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क के आगे और पीछे जुड़े लोगों की पहचान करने तथा अन्य सदस्यों तक पहुंचने के लिए जांच कर रही है।
हरीश कुमार
पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने आठ पिस्टल बरामद किए
Leave a comment

