: केवल सिंह ढिल्लों के प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बनने से पार्टी और ऊंचाइयों को छूते हुए 2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने में सफल होगी। क्योंकि केवल सिंह ढिल्लों राजनीति में तजुर्बेकार नेता तथा भाजपा की नीतियों को आगे ले जाने में काफी समय से अहम भूमिका निभा रहे थे। उक्त विचार भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग ने केवल सिंह ढिल्लों के प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बनने पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रकट किए। डा.सीमांत गर्ग ने कहा कि केवल सिंह ढिल्लों के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने से भाजपा के प्रदेश नेताओं व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई हैं तथा भाजपा कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि केवल सिंह ढिल्लों भाजपा प्रदेश नेतृत्व को एक नई दिशा देकर आगे ले जाने में कामयाब होंगे। उन्होंने भाजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष नितिन नबीन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ भाजपा की पूरे राष्टÑीय नेतृत्व तथा प्रदेश के संगठन मंत्री श्रीनिवासलू का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने बहुत ही सूझबूझ वाला तथा पंजाब में भाजपा को मजबूत करने वाला साहसिक फैसला किया है। उन्होंने कहा कि 2027 में भाजपा पंजाब में मजबूती से सरकार बनाएगी। क्योंकि केवल सिंह ढिल्लों जो सभी पक्षों में अपनी लोकप्रियता रखते हैं तथा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाले नेता हैं। उन्होंने कहा कि जहां वह प्रसिद्ध कारोबारी हैं। वहीं वह एक लोकप्रिय नेता भी हैं जो पंजाब में अपनी अच्छी व लोकप्रिय छवि के कारण जाने जाते हैं। उन्होंने केवल सिंह ढिल्लों के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि पंजाब भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में एक नई ऊर्जा व ताकत लेकर आगे बढ़ेंगे तथा पंजाब में भाजपा की 2027 में सरकार बनाकर पंजाब में अमन कानून की स्थिति को ठीक करके पंजाब को विकास व तरक्की के रास्ते पर ले जाएंगे। उन्होंने मोगा जिले के समूह भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की तरफ से उन्हें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर मुबारकबाद दी

