मोगा के सिविल अस्पताल की पार्किंग के पास वीरवार को दो गुटों के बीच खूनी झड़प हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए, जिससे पार्किंग में खड़ी एक डॉक्टर की गाड़ी और अन्य एक गाड़ी के शीशे भी टूट गए। इस घटना में दोनों पक्षों के करीब 8 से 9 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, पूरा मामला मोगा के बुकनवाला रोड क्षेत्र का है, जहां वीरवार सुबह करीब 9 बजे एक पक्ष दूसरे पक्ष को गलत टिप्पणी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। सूचना मिलने पर 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करवाया। बताया जा रहा है कि बाद में दोनों पक्ष मोगा सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां अस्पताल की पार्किंग के पास फिर से आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते विवाद खूनी झड़प में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चलने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर टीम और सिटी साउथ थाना पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। झड़प में घायल हुए 8/9 लोगों को इलाज के लिए मोगा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही हे पूरा मामला की हे।

