आम आदमी पार्टी ने 30, कांग्रेस ने 7, शिरोमणि अकाली दल ने 3, भाजपा ने 3 तथा आजाद उम्मीदवारों ने 7 वार्डों में जीत हासिल की।

voice punjabtime
5 Min Read

 

मोगा नगर निगम के लिए आज मतगणना के बाद घोषित 50 वार्डों के परिणामों में आम आदमी पार्टी ने 30, कांग्रेस ने 7, शिरोमणि अकाली दल ने 3, भाजपा ने 3 तथा आजाद उम्मीदवारों ने 7 वार्डों में विजय प्राप्त की है।

जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर श्री सागर सेतिया ने बताया कि वोटों की गिनती प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से पूरी की गई, जिसके लिए उन्होंने चुनाव अमले, उम्मीदवारों तथा जनता का धन्यवाद किया।

उन्होंने बताया कि नगर निगम चुनावों के दौरान आज आए परिणामों में वार्ड नंबर 1 से आजाद उम्मीदवार हरजीत सिंह, वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस पार्टी की मनप्रीत कौर, वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस पार्टी के मनजीत सिंह मान, वार्ड नंबर 4 से आम आदमी पार्टी की कुलविंदर कौर सचदेवा, वार्ड नंबर 5 से आम आदमी पार्टी के अरविंदर सिंह, वार्ड नंबर 6 से आम आदमी पार्टी की रमणदीप कौर, वार्ड नंबर 7 से शिरोमणि अकाली दल के गवर्धन लाल अरोड़ा, वार्ड नंबर 8 से आम आदमी पार्टी की विनैपाल कौर, वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस की परमजीत कौर सिद्धू, वार्ड नंबर 10 से आम आदमी पार्टी के विक्रमजीत सिंह कलसी, वार्ड नंबर 11 से आम आदमी पार्टी की रीटा चोपड़ा, वार्ड नंबर 12 से आम आदमी पार्टी की वंदना, वार्ड नंबर 13 से आम आदमी पार्टी के राकेश कुमार, वार्ड नंबर 14 से आम आदमी पार्टी की रितु बाला, वार्ड नंबर 15 से आम आदमी पार्टी के देवविंदर सिंह, वार्ड नंबर 16 से आम आदमी पार्टी की वर्षा, वार्ड नंबर 17 से आम आदमी पार्टी के विक्रम सिंह भटोआ, वार्ड नंबर 18 से आम आदमी पार्टी की आशा रानी, वार्ड नंबर 19 से शिरोमणि अकाली दल के मनजीत सिंह धम्मू, वार्ड नंबर 20 से आम आदमी पार्टी की मृदुला, वार्ड नंबर 21 से बीजेपी के अजय कुमार, वार्ड नंबर 22 से आम आदमी पार्टी की आशा रानी, वार्ड नंबर 23 से बीजेपी के योगेश कुमार, वार्ड नंबर 24 से बीजेपी की हेमलता और वार्ड नंबर 25 से कांग्रेस पार्टी के दर्शन सिंह विजेता रहे।

जिला चुनाव अधिकारी ने आगे बताया कि इसी तरह वार्ड नंबर 26 से आम आदमी पार्टी की सुखविंदर कौर, वार्ड नंबर 27 से आम आदमी पार्टी के वरिंदर सिंह, वार्ड नंबर 28 से आम आदमी पार्टी की गुरविंदर कौर, वार्ड नंबर 29 से आम आदमी पार्टी के मिलाप सिंह, वार्ड नंबर 30 से आम आदमी पार्टी की रजनी मट्टू, वार्ड नंबर 31 से आम आदमी पार्टी के अवतार सिंह, वार्ड नंबर 32 से आजाद उम्मीदवार सिमरन बैंस विजेता रहे। इसी तरह वार्ड नंबर 33 से आम आदमी पार्टी के जगसीर सिंह हुंदल, वार्ड नंबर 34 से आजाद उम्मीदवार माया, वार्ड नंबर 35 से आम आदमी पार्टी के गुरमिंदरजीत सिंह बब्बलू, वार्ड नंबर 36 से आम आदमी पार्टी की तमन्ना रानी, वार्ड नंबर 37 से कांग्रेस की रीमा सूद, वार्ड नंबर 38 से कांग्रेस की डिंपल अरोड़ा, वार्ड नंबर 39 से आम आदमी पार्टी के संजय शर्मा, वार्ड नंबर 40 से आम आदमी पार्टी की नीता कौर, वार्ड नंबर 41 से आम आदमी पार्टी के गौरव गर्ग, वार्ड नंबर 42 से आजाद उम्मीदवार वृद्धि गुप्ता, वार्ड नंबर 43 से आजाद उम्मीदवार रेनू रानी, वार्ड नंबर 44 से आप (सर्वसम्मति) की सरबजीत कौर, वार्ड नंबर 45 से कांग्रेस के भारत भूषण गर्ग, वार्ड नंबर 46 से आजाद उम्मीदवार सपना चोपड़ा, वार्ड नंबर 47 से आम आदमी पार्टी के राज कुमार, वार्ड नंबर 48 से आम आदमी पार्टी की रछपाल कौर गिल, वार्ड नंबर 49 से आजाद उम्मीदवार प्यारा सिंह और वार्ड नंबर 50 से शिरोमणि अकाली दल की सतवीर कौर विजेता रहीं।

जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर द्वारा नगर निगम चुनावों को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए पूरे चुनाव अमले का धन्यवाद किया गया। उन्होंने शहरवासियों द्वारा चुनावों को पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से करवाने में दिए गए बहुमूल्य सहयोग की भी भरपूर सराहना की।

कैप्शन – जिला चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर श्री सागर सेतिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *