आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी में गेस्ट लेक्चर का आयोजन

voice punjabtime
1 Min Read

राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी के डिपार्टमेंट आफ फार्माकालाजी में गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। डा.शमशेर सिंह डीन आर.एन.डी. एवं हेड फार्माकालाजी ने बताया कि डा. पवन कृष्ण प्रोफेसर पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के द्वारा एम.फार्म छात्रों को रिसर्च के गुण सिखाए। डा. पवन कृष्ण ने छात्रों को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलीजैंस के युग में वास्तिवक रिसर्च को सही दिशा एवं पूरी इथीक्स के साथ करने के लिए तकनीकी का ज्ञान होना आवश्यक है। आधुनिक टैक्नालाजी बहुत तेजी से विकास कर रही है अतःतर्क संगत कार्य को ही किया जाना चाहिए व जो भी कार्य हो वह समाज के लिए उपयोगी होने के साथ-साथ वातावरण को बिना प्रभावित किए करना चाहिए। इस गेस्ट लेक्चर के अंत में सभी का धन्यवाद डा.सिद्धार्थ मेहन कोआडीनेटर आई.क्यू.ए.सी. ने किया। इस मौके पर लव गोयल, रोमनप्रीत, सानिया ग्रोवर, अरुण कुमार, करिशमा अग्रवाल एवं एम.फार्म फाइनल वर्ष के छात्रों ने भाग लिया। इस गेस्ट लेक्चर के सफल आयोजन पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग ने शुभकामनाएं दी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *