मोगा नगर निगम चुनावों में विजयी दो आजाद पार्षदों द्वारा आम आदमी पार्टी को समर्थन देने से पार्टी को और मजबूती मिली है। इस अवसर पर वार्ड नंबर 49 से विजयी आजाद पार्षद प्यारा सिंह बब्बू तथा वार्ड नंबर 43 से विजयी आजाद पार्षद रेनू रानी ने आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन देते हुए पार्टी में शामिल हुए। दोनों पार्षदों का पार्टी में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि इन दोनों पार्षदों के पार्टी को समर्थन देने से आम आदमी पार्टी को शहर में और अधिक मजबूती मिलेगी तथा विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा जनसेवा, विकास और लोगों की भलाई के लिए कार्य करती रही है और नए साथियों के जुड़ने से संगठन और मजबूत होगा। डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और लोगों का लगातार मिल रहा समर्थन इस बात का प्रमाण है कि जनता पार्टी की नीतियों और कार्यशैली से संतुष्ट है।

