प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष भारत की क्षमता, संकल्प और उपलब्धियों की नई कहानी लिखने वाले वर्ष रहे हैं. यह कालखंड एक ऐसे भारत के निर्माण का साक्षी बना है जो आत्मविश्वासी है, आत्मनिर्भर है, अपनी संस्कृति पर गर्व करता है और विश्व नेतृत्व की दिशा में अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने केवल आर्थिक विकास ही नहीं किया, बल्कि आत्मविश्वास और राष्ट्रीय गौरव की भी नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। बीते वर्षों में भारत ने यह सिद्ध किया है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में निर्णायक नेतृत्व, स्पष्ट नीयत और मजबूत इच्छाशक्ति के माध्यम से बड़े से बड़े लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं। राष्ट्रों का इतिहास केवल वर्षों, सरकारों और घटनाओं से नहीं बनता, बल्कि उन निर्णायक कालखंडों से निर्मित होता है जो किसी देश की चेतना, आत्मविश्वास और भविष्य की दिशा को नया स्वरूप प्रदान करते हैं। ऐसे ही कुछ कालखंड समय की सामान्य धारा से ऊपर उठकर युग परिवर्तन के प्रतीक बन जाते हैं। उक्त विचार भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग ने 10 जून 2014 से लेकर 10 जून 2026 का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देश का सफल कार्यकाल पर अपनी प्रतिक्रिया देने के अवसर पर प्रकट किए। डा.सीमांत गर्ग ने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में वर्ष 2014 से प्रारंभ हुआ यह दौर भी एक ऐसे ही परिवर्तनकारी युग के रूप में इतिहास में दर्ज हो चुका है। नेहरू पहली बार 1952 में आम चुनाव जीतकर प्रधानमंत्री बने थे। 1947 से 1952 तक का उनका कार्यकाल अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में था, क्योंकि उस समय तक चुनावी व्यवस्था पूरी तरह स्थापित नहीं हुई थी और चुनाव नहीं कराए गए थे। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का कुल कार्यकाल लगभग 14 वर्षों का रहा, लेकिन वह लगातार नहीं था। मोदी के प्रधानमंत्री के तौर पर 12 साल पूरे हुए हैं। उनके अब तक के कार्यकाल की उपलब्धियों को बीजेपी लोगों के सामने रख रही है और उपलब्धियों का जश्न भी मना रही है। 10 जून को नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर बने रहने वाले प्रधानमंत्री बन जाएंगे, जो 12 वर्ष पूरे प्रधानमंत्री के पद पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद जब भी देश पर आर्थिक व बाहरी खतरा मंडराया है तो प्रधानमंत्री ने बहुत ही निडरता के साथ फैसले लेकर उससे देश को पार पाया है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे संसार में भारत की छवि बनाई हैं तथा भारत को नया भारत नई सोच व आधुनिक बनाया है उसको स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि आज तक पूरा संसार जो भारत को तिरछी नजरों से देखता था, आज वह भारत को संसार की तीसरी बड़ी ताकत के रूप में देख रहा है। उन्होंने कहा कि जो देश में इन्फ्रास्टक्चर तेजी से फैला है तथा व्यापार की गति भी तेजी से आगे बढ़ी है उससे अब देश की बड़ी ताकतें भी भारत को अपनी मंडी बनाने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत की छवि जो पूरे देश में तथा संसार में बनी हैं उससे भारत आने वाले 25 वर्षों में संसार की सबसे बड़ी ताकत के रूप में उभरेगा।

