आई.एस.एफ.कालेज  ऑफ  फार्मेसी में विश्व पृथ्वी दिवस पर पोस्टर कंपटीशन का आयोजन

voice punjabtime
2 Min Read
राज्य  की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज ऑफ फार्मेसी में विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन एन.एस.एस. कोआडिनेटर लवकेश सिंह एवं अमित शर्मा की देखरेख में किया गया। इस दिवस पर पोस्टर कंपटीशन का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं इस ओर ध्यान आकर्षित किया कि धरती का संरक्षण उतना ही आवश्यक है जितना मनुष्य स्वयं का ध्यान रखता है। क्योंकि पर्यावरण धरती ऐसे साधन है जिससे मनुष्य का जीवन संतुलन होता है। इस पोस्टर कंपटीशन प्रतियोगिता में पाहुलप्रीत कौर ने पहला स्थान, पलक शर्मा ने दूसरा स्थान एवं निशा शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता छात्रों को सर्टिफिकेट एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्था के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता ने कहा कि धरती को मां का दर्जा दिया गया है जो कि समस्त कष्टों को स्वयं में मेहत करके सिर्फ और सिर्फ खुशिया व सुख सुविधा युक्त जीवन देने के लिए हर संभव प्रयास करती है। इसी तरह धरती का संरक्षण आवश्यक है इसके लिए हर व्यक्ति को ध्यान रखना जरूरी है। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग ने विश्व पृथ्वी दिवस के सफल आयोजन एवं कंपटीशन में अव्वल आए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *