होशियारपुर के दसूहा हाजीपुर मुख्य सड़क पर पड़ते अड्डा सीपरियां में बीते दिन एक स्कूटी और मोटरसाइकल की जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें बाइक पर सवार नौजवान की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी अनुसार मृतक नौजवान आकाशदीप विर्क पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गांव सिंहपुर जो हाजीपुर किसी काम से गया था। जब वह वापस लौट रहा था तभी सीपरियां अड्डा में गांव सिंगोवाल की और से आ रही स्कूटी जिसपर लड़कियां सवार थी के साथ टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में आकाशदीप के सर पर गंभीर चोट आई जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी सवार लड़कियों को भी इस दुर्घटना में गंभीर चोटें आई है जिनका इलाज मुकेरियां के सरकारी हस्पताल में चल रहा है।इस दुर्घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। हाजीपुर पुलिस द्वारा दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की जा रही है।
मृतक आकाशदीप तीन बहनों का इकलौत भाई था। आकाशदीप की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।
स्कूटी और मोटरसाइकल की टक्कर में मोटरसाइकल सवार नौजवान की मौत।
Leave a comment

