पावर काम ट्रांसको पैंशनरज यूनियन ऐटक फरीदकोट सर्कल की हंगामी अधिवेशन बैठक चंद सिंह डोड़ अध्यक्ष, गुरमेल सिंह नाहर जनरल सेक्रेटरी की संयुक्त अध्यक्षता में शहीद कामरेड नछतर सिंह धालीवाल यादगारी भवन के विशाल प्रांगण में शहीद कामरेड सतीश लूंबा भवन में आयोजित की गई । इस अधिवेशन बैठक में पैंशनरज यूनियन ऐटक पंजाब के निर्देशानुसार पंजाब के प्रत्येक सर्कल में पैंशनरज की ज्वलंत मांगों संबंधी जागरुकता अधिवेशन बैठकें आयोजित की जायें। इस जागरुकता अधिवेशन बैठक में प्रांतीय लीडरशिप के केवल सिंह बनवैत उप प्रधान, अमरीक सिंह मसीतां जनरल सेक्रेटरी,बलबीर सिंह मान प्रैस सचिव, चंद सिंह डोड उप प्रधान, गुरमेल सिंह नाहर सचिव विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सर्कल फरीदकोट के सभी मंडलों के सैकड़ों पैंशनरों ने भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रांतीय नेताओं ने सर्वप्रथम बीते दिनों बाढ़ में जान गवाने वाले बहिनों भाइयों के अकस्मात चले जाने पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजली अर्पित की और इस कारण हुये नुकसान पर दुःख व्यक्त कर नुकसान की भरपाई के लिए केन्द्र और राज्य की पंजाब सरकार से अपील की गई। इस अधिवेशन बैठक में विशेष रूप से पहुंची समूह लीडरशिप ने अपने संबोधन में पैंशनरज, कर्मचारियों और सभी कांट्रेक्ट कर्मचारियों की ज्वलंत मांगों संबंधी पंजाब सरकार और पावर काम मैनजमेंट के साथ की जा रही बैठकों और किये जा रहे संघर्ष संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई पंजाब सरकार और पावर काम मैनजमेंट द्वारा बार-बार मीटिंग दे कर लम्बित किये जाने पर भी सख्त विरोध जताया और चेतावनी भी दी अगर आगामी समय में मांगों पर विचार विमर्श कर लागू न किया तो पैंशनरज और कर्मचारी तीखे संघर्ष के लिए मजबूर होंगे। सरकार और मैनेजमेंट की टरकाऊ और लारा लप्पा की नीति से नीयत और नीतियों के बारे में स्पष्ट पता चलता है। पैंशनरज, कर्मचारियों और ठेका कर्मचारियों की मुख्य मांगों जैसे जनवरी 2016 से पहले सेवा निवृत्त हुए पैंशनरज को 2.59 के मल्टी फ्लाईंग फैक्टर अनुसार पैंशन संशोधन, मंहगाई भत्ते की लम्बित पांच किश्तों 42 से 58 प्रतिशत की एक मुश्त अदायगी करना, कैशलैस मैडीकल इंश्योरेंस स्कीम लागू करना, 1-1-2016 से 30-6-2021 तक पैंशन संशोधन एरियर की एक मुश्त अदायगी करना, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए 2.59 फैक्टर और मंहगाई भत्ता और कम्युटेशन संबंधी फैसलों को जरनेलाइज कर सभी पर लागू करना, बिजली कर्मचारियों की डिऊटी समय दौरान मृत्यु हो जाने पर डिफैंस और पुलिस कर्मियों की तरह एक करोड़ का मुआवजा देने संबंधी, कांट्रेक्ट कर्मचारियों की सेवाओं संबंधी पालिसी बना कर शीघ्र नियमित किया जाए। पैंशन कम्यूटेशन की कटौती 15 वर्षों की बजाए 10 वर्ष 8 महीनों में किये जाने संबंधी की जाये माननीय उच्चतम न्यायालय के फैसलों को जरनेलाइज किया जाये। रैगूलर भर्ती दुबारा शुरू कर पावर काम ट्रांसको की कार्यशैली में सुधार लाया जाये, एन पी एस की जगह पुरानी पैंशन दुबारा शुरू की जाये। इस अवसर पर वी पी सेठी, प्रियव्रत गुप्ता, जोगिंदर सिंह, तेजा सिंह बराड़, राम स्नेही, स्वर्ण सिंह खोसा पूर्व डिप्टी मुख्य इंजीनियर, सुखदेव सिंह बाबा, फिरोजपुर सर्कल, गुरमेल सिंह नाहर, चंद सिंह डोड़, दर्शन लाल शर्मा डिप्टी जनरल सेक्रेटरी फैडरेशन ऐटक इत्यादि ने भी अपने संबोधन में आगामी दिनों में तैयार किये जाने वाले मांग पत्र संबधी सुझाव रखे ताकि सूबा कमेटी इन सुझावों पर विचार विमर्श उपरांत पैंशनरज और कर्मचारियों की जायज मांगों संबंधी संशोधित मांग पत्र तैयार कर पंजाब सरकार और पावर काम ट्रांसको मैनेजमेंट को प्रस्तुत कर मनवाने के लिए दबाव बना सके। मंच संचालन की ज़िम्मेदारी सीनियर नेता गुरमीत सिंह धालीवाल ने बाखूबी निभाई। इस बैठक में प्रांतीय, सर्कल और मंडल नेताओं के अतिरिक्त मेला सिंह, सुखदेव बाबा, स्वर्ण सिंह खोसा पूर्व डिप्टी मुख्य इंजीनियर, प्रियव्रत गुप्ता, गुरनाम सिंह, त्रिलोक सिंह, राम स्नेही, जसबीर सिंह, तेजा सिंह बराड़, हरबंस सिंह गुरसेवक सिंह, मलकीत सिंह, जोगिंदर सिंह, अमृत लाल, गुरमीत सिंह कमाल के, गुरदेव सिंह, जगजीत सिंह, बलदेव सिंह ,करम सिंह, चंद सिंह डोड़, हरपाल मचाकी, इंद्रजीत गिल, अशोक सेठी, रमेश कौशल, राज कुमार, वी पी सेठी, ओ पी कुमार, दर्शन सिंह, गुरचरण बधनी, बिक्कर सिंह, कपूर सिंह, बलदेव सिंह, स्वर्ण सिंह, अशोक कुमार, विशेष रूप से उपस्थित रहे।*

