मोगा पुलिस ने एक्टिवा चोरी करने वाले दो आरोपियों को किया काबू

voice punjabtime
1 Min Read

 

मोगा सिटी साउथ पुलिस ने शहर में हुई एक्टिवा चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को चोरीशुदा एक्टिवा सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी अनुसार, गुरु नानक नगर निवासी विनय कुमार की बेटी 27 सितंबर को स्कूल से घर वापस आई थी। जब वह घर का दरवाज़ा खोलने गई, तभी दो युवक मौके का फायदा उठाकर घर के बाहर खड़ी एक्टिवा स्टार्ट कर फरार हो गए। लड़की और उसके भाई ने पीछा किया लेकिन आरोपी भागने में सफल रहे।यह पूरी वारदात नज़दीकी गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। शिकायत मिलने पर थाना सिटी साउथ पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर सुखबीर सिंह और अश्वनी कुमार, दोनों निवासी मोगा, को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी की गई एक्टिवा भी बरामद कर ली है।डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि पूछताछ के दौरान अन्य वारदातों का भी खुलासा किया जा सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *