श्री योगीराज ब्रह्मचारी कुटिया सिविल लाइन दत्त रोड द्वारा पूर्णिमा पर श्री सत्य नारायण की कथा, संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान राम चन्द्र शर्मा द्वारा पूजा अर्चना की रस्म अदा करते हुए श्री सत्य नारायण की कथा का विस्तार से वर्णन किया। इस मौके पर भजन गायक राम चन्द्र शार्मा, आारती, रिशू,नंदनी, प्रेमलता, नीतू ने जे गुरु न फड़दा बाह असी रूल जाना सी.., रंग बरसे दरबार मैय्या जी रंग बरसे…आदि भेंटों का गायन करके श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। इस मौके पर मुख्य सेवादार राम चन्द्र शर्मा व सीनियर एडवोकेट बोधराज मजीठिया ने सभी को पूर्णिमा एवं महार्षि भगवान वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दी। संकीर्तन की समाप्ति पर आरती करके आए हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष राम चन्द्र शर्मा, रवि बांसल, अजय सिंगला, सुरेश मेहंदीरत्ता, बोधराज मजीठिया एडवोकेट, लखविंदर कौशिक, एस.के.बांसल, प्रेम सिंगला, परमेश्वरी देवी, नीतू शर्मा, प्रेमलता, दीपी, मोनिया, अनुपूनम, प्रणव शर्मा, मधु बाला, आशा, सविता कालड़ा, रानी, सुधा, आरती, रिशू, नंदनी, कृष्णा देवी, नवीना शर्मा मौजूद थे।

