सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुए अनमोल वैल्फेयर क्लब के मुख्य पुजारी पंडित राहुल कुमार गौड़ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। उन्होंने कहा कि कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ अनुष्ठान पूजा मुहूर्त 10 अक्टूबर को शाम 05:57 बजे से शाम 07:11 बजे तक निर्धारित है। उपवास/उपवास की अवधि 10 अक्टूबर को सुबह 06:19 बजे से शाम 08:13 बजे तक है। 10 अक्टूबर 2025 यानी करवा चौथ के दिन शाम 8 बजकर 13 मिनट पर चांद दिखाई देगा। इस समय व्रती चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोल सकती हैं। इसलिए चांद निकलने का व्रत रखने वाली सभी महिलाओं को बेसब्री से इंतजार रहता है। चांद दिखने का समय हर जगह के लिए अलग-अलग होता है। कहीं कुछ समय पहले चांद दिखाई देने लगता है तो कहीं पर थोड़ा इंतजार भी कराता है। ऐसे में हम आपको कुछ महत्वपूर्ण शहरों के बारे में बता रहे हैं कि वहां चांद किस वक्त दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि यह व्रत महिलाएं अपने पति के लिए रखती हैं। व्रत रखने के लिए महिलाएं एक दिन पहले आधी रात के बाद ‘सरगी खाती हैं और इसके बाद चंद्रोदय होने तक वह अन्न या जल ग्रहण नहीं करतीं हैं। करवा चौथ का व्रत चांद और पति के चेहरे को छलनी से देखने के बाद ही खोला जाता है।

