आज हलका विधायक मोगा डा. अमनदीप कौर अरोड़ा द्वारा वार्ड नंबर- के अंतगर्त आते नानक पुरा मोहल्ला व मनचंदा कालोनी में 31 लाख रुपए की लागत से सड़क पर प्रीमिक्स डालने के कार्य की शुरुआत अपने कर कमलों से शुरू करवाई गई। इस मौके पर मेयर बलजीत सिंह चानी, पार्षद अरविंदर सिंह हैप्पी कानपुरिया, पार्षद कुलविंदर सिंह चक्कियां के अलावा भारी संख्या में वार्ड निवासी व आम आदमी पार्टी के वालंटियर मौजूद थे। इस मौके पर हलका विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि हलका मोगा का सर्वपक्षीय विकास कार्य करवाना ही मेरा मुख्य उद्देश्य हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार से वार्ड नंबर-6 की सड़कों के लिए 31 लाख रुपए की ग्रांट मंजूर कराकर सड़कों को बनाने के कार्य को शुरू करवाया गया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी भ वार्ड निवासी को किसी प्रकार की समस्या पेश आती है तो उनके ध्यान में लाई जाए, जिसका पहल के आधार पर समाधान करवाया जाएगा। इस मौके पर पार्षद अरविंदर सिंह कानपुरिया ने हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा व पंजाब सरकार का वार्ड के विकास कार्य शुरू करने पर उनका धन्यवाद किया।

