जालंधर के एटीएम से निकले फर्जी 500 के नोट: फटे, खराब प्रिंट और सुरक्षा फीचर गायब; लोग हुए हैरान 

voice punjabtime
1 Min Read

 

जालंधर। शहर के 66 फीट रोड स्थित एक एटीएम से 500-500 रुपए के फर्जी और फटे नोट निकलने का मामला सामने आने से लोगों में हड़कंप मच गया। उपभोक्ताओं ने बताया कि एटीएम से निकले नोटों की क्वालिटी बेहद खराब थी—कागज़ जैसा अहसास, धुंधला प्रिंट और किनारों से कटे हुए नोट। सबसे चिंताजनक बात यह रही कि इन नोटों पर मौजूद सिक्योरिटी थ्रेड, वॉटरमार्क और अन्य सुरक्षा फीचर या तो गायब थे या गलत तरीके से प्रिंट हुए थे, जिससे यह साफ हो गया कि नोट नकली थे।मामला सामने आते ही उपभोक्ताओं ने बैंक अधिकारियों से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। बैंक प्रशासन ने एटीएम को तुरंत अस्थायी रूप से बंद कर दिया और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *