सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे श्री श्याम परिवार संघ पंजाब द्वारा एक जरूरतमंद परिवार की सहायता करते हुए महिला का अंतिम संस्कार धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार करवाया गया। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए श्री श्याम परिवार संघ पंजाब के चेयरमैन दिनेश गुप्ता, ज्वाइंट सचिव सी.ए. विशाल मित्तल तथा प्रमुख समाजसेवी एवं स्वर्ग आश्रम मोगा के उपाध्यक्ष वेद व्यास कांसल ने बताया कि गांव दुन्नेके निवासी विमला पत्नी लखन, जो हरदेव सिंह नगर मोगा में रह रही थीं, आर्थिक रूप से बेहद जरूरतमंद परिवार से संबंध रखती थीं। परिवार की स्थिति को देखते हुए श्याम परिवार संघ के ध्यान में मामला लाया गया, जिसके बाद संस्था ने तुरंत सहयोग करते हुए गांधी रोड स्थित स्वर्ग आश्रम में महिला का अंतिम संस्कार पूर्ण धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ करवाया। संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि श्याम परिवार संघ पंजाब हमेशा मानवता और समाज सेवा के कार्यों के लिए समर्पित रहा है तथा भविष्य में भी जरूरतमंद परिवारों की सहायता हेतु ऐसे समाज भलाई के प्रकल्प निरंतर जारी रखे जाएंगे

