जालंधर। जालंधर में थाना नंबर 4 के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सब्जी से लदी रेहड़ी लेकर जा रहे बुजुर्ग चालक को एक तेज रफ्तार प्राइवेट गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रेहड़ी चालक सनमुख सिंह को मामूली चोटें आईं, लेकिन टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि वह मंडी से सब्जी लेकर लौट रहे थे, तभी कुत्तों को नहलाने वाली एक प्राइवेट गाड़ी तेज रफ्तार में आई और उनकी रेहड़ी को टक्कर मार दी। उन्होंने आरोप लगाया कि टक्कर के बाद गाड़ी उन्हें कुछ दूरी तक घसीटती ले गई। चश्मदीदों के अनुसार, टक्कर के बाद चालक ने थोड़ी दूरी पर गाड़ी रोकी, लेकिन जब उसने लोगों को घायल की मदद के लिए जुटते देखा तो वह तुरंत फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी का नंबर नोट कर पुलिस को सौंप दिया। मामले की पुष्टि करते हुए थाना 4 के एसआई राजकुमार ने बताया कि आरोपी वाहन का नंबर और मोबाइल ट्रेस कर लिया गया है। पीड़ित के बयानों के आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

