हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने अकालसर रोड सड़क पर प्रीमिक्स डालने के विकास कार्य का किया शुभारंभ

voice punjabtime
2 Min Read

मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान की अगुवाई में हलका मोगा नगर निगम को एम.डी.एफ.फंड के तहत मिली ग्रांट से शहर में विकास कार्य तेजी से जारी हैं। इसी के तहत आज अकालसर रोड पर प्रीमिक्स डालने के कार्य की शुरूआत हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा द्वारा किया गया। इस मौके पर नगर निगम के मेयर प्रवीण कुमार शर्मा, आम आदमी पार्टी के शहरी अध्यक्ष प्रेम चंद चक्की वाला, पंजाब व्यापार ट्रेंड विंग के संजीव नरूला, पार्षद विजय भूषण टीटू, अनिल शर्मा, लक्खा सिंह, राकेश सितारा, जगदीश शर्मा, प्रिंस कुमार, पिंटू कुमार, पार्षद हरी राम, रोशन लाल चावला, कुनाल अरोड़ा, जगदीश छाबड़ा, राकेश मिड्डा के अलावा भारी संख्या में वार्ड निवासी, आम आदमी पार्टी के वालंटियर, कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार से मिली ग्रांट से मोगा शहर के विकास कार्य जोरशोर से जारी हैं। उन्होंने कहा कि मोगा शहर में विकास कार्यों को पहल के आधार पर करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को किसी भी प्रकार की समस्या पेश आती है तो उनके ध्यान में लाई जाए, जिसका पहल के आधार पर समाधान करवाया जाएगा। इस मौके पर वार्ड निवासियों ने अकालसर रोड सड़क के विकास कार्यों की शुरूआत पर हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा का विशेष तौर पर धन्यवाद किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *