अबोहर में भीषण हादसा: बोलेरो की टक्कर से ई-रिक्शा सवार महिला, चालक व मासूम की मौत

voice punjabtime
2 Min Read

 

अबोहर। अबोहर-हनुमानगढ़ रोड पर गांव रामसरा के निकट मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला और एक बच्चा घायल हो गए। हादसे के बाद राहत कार्य में हुई देरी ने लोगों में रोष पैदा कर दिया।जानकारी के अनुसार एक बोलेरो गाड़ी ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक अबोहर निवासी दीपक (करीब 40 वर्ष), ई-रिक्शा में सवार गांव रामसरा वासी देवकी (60 वर्ष) तथा एक 4 वर्षीय मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य महिला और एक बच्चा घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अबोहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।बोलेरो चालक ने बताया कि सड़क पर गड्ढा आने के कारण वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सामने जा रहे ई-रिक्शा से टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के करीब पौन घंटे बाद एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची।

लोगों का आरोप है कि सड़क पर घायल अवस्था में पड़ी एक महिला की सांसें चल रही थीं, लेकिन समय पर अस्पताल न पहुंचाए जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद एक और दुखद पहलू सामने आया, जब सरकारी अस्पताल में शवों को रखने के लिए पर्याप्त संख्या में फ्रीजर उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में नर सेवा नारायण सेवा समिति ने तुरंत आगे आकर अपनी संस्था के फ्रीजर उपलब्ध करवाए। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

——–

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *