खन्ना की एसडीएम कम रिटर्निंग अधिकारी स्वाति टिवाणा ने नगर कौंसिल चुनाव 2026 की घोषणा के साथ लागू हुई आदर्श चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि स्टेट इलेक्शन कमीशन पंजाब के निर्देशों के अनुसार सभी विभागों के प्रमुखों की यह व्यक्तिगत जिम्मेदारी बनती है कि चुनाव आचार संहिता का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए।एसडीएम स्वाति टिवाणा ने कहा कि सरकारी दफ्तरों और सरकारी इमारतों के अंदर और बाहर लगे किसी भी राजनीतिक पार्टी से संबंधित बैनर, फ्लेक्स बोर्ड, झंडे, पोस्टर, फोटो और कैलेंडर आदि तुरंत हटाए जाएं। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि कार्रवाई पूरी करने के बाद संबंधित प्रमाण पत्र तुरंत एसडीएम कार्यालय को भेजा जाए।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी सरकारी इमारत या दफ्तर में आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित विभाग प्रमुख के खिलाफ चुनाव नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।एसडीएम ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसके लिए सभी विभागों का सहयोग बेहद जरूरी है।

