गुरुकुल स्कूल, उभा की छात्रा सुपनीत कौर ने 12वीं कक्षा की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब में टॉप रैंक हासिल की है। 500 से 500 अंक लेकर पंजाब में पहला स्थान हासिल की हे ।सुपनीत कौर न सिर्फ एक होनहार छात्रा हैं, बल्कि एक बेहतरीन खिलाड़ी भी हैं। सुपनीत कौर का सपना है कि वह आगे चलकर पायलट बने और देश की सेवा करे। इस उपलब्धि पर स्कूल स्टाफ, शिक्षक और उनके माता-पिता बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। स्कूल में खुशी का माहौल है और मिठाई बांटकर इस सफलता का जश्न मनाया जा रहा है। स्थानीय लोगों और शिक्षकों ने सुपनीत कौर को उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ दी हैं।

