आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी के 13 विद्यार्थियों की कैंपस ड्राइव में हुई प्लेसमेंट

voice punjabtime
1 Min Read

राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी के बी.फार्म एवं एम.फार्म छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के तहत आई.ओ.एल केमीकल एंड फार्मास्यूटिकल लिमिटेड बरनाला कंपनी के द्वारा संस्थान में प्लेसमेंट के लिए टीम ने 13 छात्रों का चयन किया। प्लेसमेंट आफिसर डा.अमनदीप सिंह ने बताया कि यह इंटरव्यू तीन राउंड में चला।जिसमें पहला राउंड राइटिंग टेस्ट, दूसरा राउंड टेक्नीकल इंटरव्यू एवं तीसरा राउंड पर्सनल इंटरव्यू आयोजित किया गया। टीम के द्वारा 13 छात्र चयनित किए गए। एम.फार्म के मंगलदीप घोष, डिंकी, शिवम नाद, प्रणब ढींगरा, मोहम्मद रजमान एवं बी.फार्म फाइनल वर्ष के छात्र उपेन्द्र, तनिश शर्मा, मुस्कान, अक्षितज मिड्डा, अयोध्या कुमार, त्रिरपतिबालाजी सुमन, कुशवा देवी ठाकुर, वनिशका का चयन हुआ। सभी चयनित छात्रों को संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग, डीन एग्जामीनेशन इंजी. जसप्रीत इन्द्र सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डा.जी.एस.शर्मा एवं समूह फैकल्टी स्टाफ ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *