जालंधर के पॉश इलाके छोटी बारादरी में ज्वेलर के घर के बाहर चलीं गोलियां, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी 

voice punjabtime
1 Min Read

 

जालंधर। जालंधर के पॉश इलाके छोटी बारादरी पार्ट-1 में देर रात उस समय दहशत फैल गई जब बाइक सवार युवकों ने एक ज्वेलर के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना 325 छोटी बारादरी पार्ट-1 स्थित ज्वेलर गुरदियाल सिंह कांडा (84) के घर के बाहर हुई। गोलियों की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। जानकारी के मुताबिक गुरदियाल सिंह कांडा रात को खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान बाइक पर आए हमलावरों ने अचानक उन पर फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 5 राउंड फायर किए गए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश समेत कई एंगल से मामले की पड़ताल की जा रही है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *